महराजगंज के वार्ड 8 में पेड़ों की नीलामी:80 हजार की बोली लगी, तहसीलदार ने की अध्यक्षता
महराजगंज नगर पालिका परिषद के सभागार में वार्ड नंबर 8 के पेड़ों की नीलामी हुई। तहसीलदार पंकज शाही ने इसकी अध्यक्षता की। यह प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की गई, जिसमें कुल चार फर्मों ने हिस्सा लिया। नीलामी की शुरुआत 73,000 रुपये की बोली से हुई। इसके बाद बोली बढ़ती गई। मुकाबले के बाद वी.के. टिम्बर ने 80,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। इस बोली के आधार पर नीलामी प्रक्रिया पूरी घोषित की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सभासद लालजी गुप्ता, सभासद सदरे आलम, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, संपत्ति लिपिक इम्तियाज, ओम प्रकाश, लाल श्रीवास्तव, राजन प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता और गोविंद वेदकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)