महराजगंज कोतवाली के पास कुत्ते ने 20 लोगों को काटा:शहर में दहशत का माहौल, लोगों ने अधिकारियों से मदद मांगी

Oct 15, 2026 - 18:21
0
महराजगंज कोतवाली के पास कुत्ते ने 20 लोगों को काटा:शहर में दहशत का माहौल, लोगों ने अधिकारियों से मदद मांगी
महराजगंज शहर में कोतवाली के पास गुरुवार को एक कुत्ते ने 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना दोपहर करीब 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच हुई। कम समय में कई लोगों पर हमले से इलाके में दहशत फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों में कुत्ते के दोबारा हमला करने का डर बना हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने कुत्ते के काटने से कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से कुत्ते के हमले रोकने के लिए कार्रवाई करने की मांग की, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार जल्द एंटी-रेबीज उपचार कराना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User