महराजगंज में बदला मौसम, धान को मिली संजीवनी:26 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश से शहर की सड़कें कीचड़ में बदलीं

Sep 25, 2026 - 11:30
0
महराजगंज में बदला मौसम, धान को मिली संजीवनी:26 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश से शहर की सड़कें कीचड़ में बदलीं
महराजगंज में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी। बारिश से धान की फसल को भी राहत मिली है। हालांकि, दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। धान की फसल को मिली राहत, किसान खुश बारिश से जिले के किसान खुश हैं। बैदा क्षेत्र के किसान धर्मदेव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले धान की फसल सूखने लगी थी। अब फसल तैयार हो रही है और धान की बालियां निकल रही हैं। ऐसे समय में बारिश फसल के लिए बेहद जरूरी थी। किसान के मुताबिक, अगर समय पर बारिश नहीं होती तो धान की फसल को नुकसान हो सकता था। अब बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंच गया है और फसल को राहत मिली है। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि इस बार जिले में धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मौसम के दौरान समय-समय पर बारिश होने से फसल को फायदा मिला है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को फसल और मौसम को लेकर लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। बारिश के बाद सड़कें कीचड़ में बदलीं बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरी इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद कई सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी भर गया है। राजीव नगर और गांधी नगर में स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। गांधी नगर में नाली का पानी सड़क पर गांधी नगर की खराब सड़कों के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले के जितेंद्र यादव ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि नाली टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। बारिश नहीं होने पर भी सड़क पर पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। नगर पालिका बोली- सड़कों को ठीक कराने का प्रयास जारी अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर में सड़कों को ठीक कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सड़कों की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User