मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:72 दुकानदारों को नोटिस, दर्जनों चालान; टीम ने सामान किया जब्त
मुजफ्फरनगर में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन ने बुधवार शाम फिर अभियान चलाया। करीब 5 बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मीनाक्षी चौक पहुंची। यहां से सुजड़ू चौराहे तक कार्रवाई की गई। 72 व्यापारियों को भेजे गए थे नोटिस दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने मीनाक्षी चौक क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कई जगह अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नगरपालिका ईओ पवन कुमार की ओर से 72 व्यापारियों को नोटिस भेजे गए थे। टीम पहुंची तो दुकानदारों में मचा हड़कंप बुधवार को नगरपालिका की टीम पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। विकास भवन के सामने लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। दुकानदारों के चालान काटे, पॉलीथिन जब्त अभियान के दौरान दर्जनों व्यापारियों के चालान काटे गए। नगरपालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने सामान को भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गुरुवार को भी चलेगा अभियान प्रशासन ने गुरुवार को भी इसी मार्ग पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौराहे तक दोबारा अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने पहले ही व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)