मिर्जापुर में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने किया शस्त्र पूजन:डॉ. वीना सिंह बोलीं- नारी को कमजोर मानने की मानसिकता बदलने की जरूरत

Oct 16, 2026 - 22:26
0
मिर्जापुर में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने किया शस्त्र पूजन:डॉ. वीना सिंह बोलीं- नारी को कमजोर मानने की मानसिकता बदलने की जरूरत
मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा चालीसा पाठ, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण, आत्मरक्षा और परिवार में संस्कारों के महत्व पर विचार रखे। वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील मुख्य अतिथि जीडी बिन्नानी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. वीना सिंह ने कहा कि नारी को कमजोर या अबला मानने की मानसिकता बदलने की जरूरत है। मां दुर्गा, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी वीरांगनाओं का शौर्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर, सावित्रीबाई फुले और जीजाबाई के योगदान से भी प्रेरणा लेने की अपील की। डॉ. सिंह ने बताया कि दुर्गावाहिनी विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा है, जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी। संगठन का ध्येय वाक्य ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ है। इसके माध्यम से महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां सेना, पुलिस, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। परिवार में संस्कार देने में माताओं की अहम भूमिका कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं उमर-ओमर वैश्य महिला मंडल की जिलाध्यक्ष रूबी गुप्ता ने कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार देने और परंपराओं से परिचित कराने में माताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बेटियों को जागरूक बनाने और उनकी सुरक्षा पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन शैल गुप्ता ने किया, जबकि नगर उपाध्यक्ष सपना सिंह ने स्वागत किया। रूबी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में मंजू लता चौबे, दीपा उमर, अंजू गुप्ता, सोनम चतुर्वेदी, दीपिका, क्षिप्रा गुप्ता, अमिता, अर्चना, किरण, नीतू, ज्योति और आरुषि समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जिला अध्यक्ष हरिशंकर, नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी, नगर मंत्री बृजेश गुप्ता, प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग संयोजक प्रवीण, जिला सहमंत्री अभय, पवन, विजय और त्रिलोकी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User