मिर्जापुर में सरकारी योजनाओं का झांसा देकर साइबर ठगी:दिल्ली से 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते, सिम और एटीएम कार्ड से करते थे ठगी

Oct 13, 2026 - 21:12
0
मिर्जापुर में सरकारी योजनाओं का झांसा देकर साइबर ठगी:दिल्ली से 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते, सिम और एटीएम कार्ड से करते थे ठगी
मिर्जापुर में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड हासिल कर साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी किस्मत सिंह (54) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पक्की सराय स्थित तुले बाबा की गली निवासी सुशांत विश्वकर्मा ने 4 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक खाते, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज लिए जाते थे। बाद में इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम मंगवाने के लिए किया जाता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में सामने आया नाम पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। इसमें दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी किस्मत सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राम नारायण राम के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मिर्जापुर के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रलोभन देने की बात बताई। आरोप है कि लोगों के बैंक खाते, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस गतिविधि में दो से तीन साल से शामिल होने की बात बताई है। आरोपी को भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका और साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राम नारायण राम, मुख्य आरक्षी सौरभ राय, प्रवीण कुमार और आरक्षी प्रभाकर कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User