मिशन शक्ति से महिला सम्मान:प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल समेत महिलाओं को मिला प्रशस्ति पत्र
हापुड़। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति -6.0 महिला सम्मान समारोह में एसपी आईपीएस मधुवन कुमार सिंह और एएसपी महेश कुमार ने महिलाओं व बच्चियों को जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित इस समारोह में एसपी मधुवन कुमार सिंह और एएसपी महेश कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, चीफ फायर आफिसर अजय शर्मा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय, इंस्पेक्टर मनु चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)