मकान के बंटवारे में भाई की पीटकर हत्या:सीतापुर में सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, आरोपी भैया फरार

Oct 17, 2026 - 12:20
0
मकान के बंटवारे में भाई की पीटकर हत्या:सीतापुर में सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, आरोपी भैया फरार
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के जालेपारा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को रास्ते पर राममूर्ति (40) का शव पड़ा मिला। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले राममूर्ति और उसके छोटे भाई शत्रोहन के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब पीने के बाद मकान के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से ईंट बरामद की गई है। वारदात के बाद से आरोपी शत्रोहन फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शराब पीने के बाद मकान के बंटवारे पर विवाद जालेपारा निवासी राममूर्ति पुत्र परसू शुक्रवार रात अपने छोटे भाई शत्रोहन के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मकान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शत्रोहन ने राममूर्ति के सिर पर ईंट और डंडे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह रास्ते पर पड़ा मिला शव रात में हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को शनिवार सुबह हुई। घरों से बाहर निकले लोगों ने गांव के रास्ते पर राममूर्ति का शव देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी को सुबह गांव से बाहर जाते हुए भी देखा गया था। सीओ और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर सीओ विशाल गुप्ता और कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक ईंट बरामद की है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्नी छोड़कर गई थी, परिवार में मातम राममूर्ति की शादी हुई थी और उसका एक बेटा है। पिता के मुताबिक, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में पिता और तीन भाई हैं। राममूर्ति की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे मकान के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User