मनरेगा मजदूरों ने बाजार दर पर मजदूरी मांगी:125 दिन रोजगार और भुगतान में देरी पर ब्याज की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
गाजीपुर में मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारी और मजदूर सोमवार की दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगें सौंपी। संघ ने मनरेगा मजदूरी बाजार दर के हिसाब से देने की मांग की। साथ ही, श्रमिकों को समय पर काम और भुगतान मिले। काम या मजदूरी में देरी पर कानून के हिसाब से ब्याज मिले। 125 दिन रोजगार का लाभ सिर्फ असली श्रमिकों को मिले। आरोप है कि कई जगह काम न करने वालों के नाम पर भुगतान होता है, जिसका फायदा अधिकारी और ग्राम प्रधान उठाते हैं। जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन होगा संघ ने सिर्फ जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार देने और ग्राम प्रधानों द्वारा अपने चहेतों को काम देने पर रोक लगाने की मांग की। मनरेगा मजदूर संघ को योजना का क्रियान्वयन निकाय बनाने की भी मांग की, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। राजेश सिंह चौहान ने 125 दिन रोजगार की बात के बावजूद 60:40 के अनुपात से भुगतान पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे धोखा बताया और चेतावनी दी कि जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)