मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा:रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। पन्नापुरी निवासी मिथुन कुमार का आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह उसे जगन्नाथपुरी निवासी मोहित शर्मा और उसके दो साथी जरौठी मार्ग स्थित शराब ठेके की कैंटीन पर ले गए। मिथुन ने बताया कि कैंटीन में उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा। मना करने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और लात-घूंसों, डंडे व लोहे की रॉड से पीटा। मारपीट काफी देर तक चली। कैंटीन संचालक के बीच-बचाव के बाद आरोपी युवक को छोड़कर चले गए और उसे धमकी भी दी। घायल मिथुन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपों की जांच व नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)