मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

Oct 13, 2026 - 09:31
0
मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार
सुपरस्टार मोहनलाल ने सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की कहानी देखकर कहा कि वे इससे बहुत प्रभावित हुए। गौरतलब है कि अजय देवगन की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक थीं। वहीं, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर देशभर में चर्चा जारी है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मोहनलाल ने इसकी टीम के लिए खास संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी। जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा कहानी को शानदार अंत तक पहुंचाया, उससे मैं सच में प्रभावित हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट-क्रू को बहुत अच्छा काम करने के लिए बधाई।” प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज18 ने मोहनलाल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आपकी सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर।” फिल्म की दुनियाभर में कमाई 489 करोड़ के पार फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में 6.25 करोड़ रुपए नेट कमाए। इस दिन फिल्म के 13,605 शो हुए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए। इससे विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 111.50 करोड़ रुपए पहुंच गई। फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 489.74 करोड़ रुपए हो गया है। 'दृश्यम 3' ने बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इससे पहले उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.50 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन, दोनों ही पैमानों पर यह साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी हुई है (पहले स्थान पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' है)। फिल्म की कास्ट और मेकर्स अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव समेत कई कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चर्चित फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी के तौर पर पेश की गई है। स्टार स्टूडियो18 ने फिल्म को प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन भी अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। ...........… यह खबर भी पढ़ें... मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’: 2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बार कहानी में 23 जुलाई की तारीख ने नया मोड़ ला दिया था। पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमर ने पुराने सबूतों के आधार पर विजय सलगांवकर को घेरने की कोशिश की थी। फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की टक्कर रोमांचक रही, हालांकि कुछ जगह कहानी धीमी भी लगी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User