मऊ IMA की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न:डॉ. आरके अग्रवाल अध्यक्ष और डॉ. राहुल कुमार सचिव चुने गए

Oct 01, 2026 - 17:42
0
मऊ IMA की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न:डॉ. आरके अग्रवाल अध्यक्ष और डॉ. राहुल कुमार सचिव चुने गए
मऊ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार शाम 4 बजे IMA भवन में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सर्जन डॉ. आरके अग्रवाल को अध्यक्ष और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रमोदिता सिंह और डॉ. ए.के. रंजन उपाध्यक्ष बने। डॉ. आर.एम. मिश्रा को संरक्षक की जिम्मेदारी मिली। डॉ. सरफराज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अजय कुमार और डॉ. दुर्गेश आजाद भी सदस्य बने। प्रदेश और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का चुनाव भी संपन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने, चिकित्सकों के हितों और समाज सेवा पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। सचिव डॉ. राहुल कुमार ने गरीब मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का वादा किया। चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराई। सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User