मऊ में रामलीला महोत्सव की तिथियां घोषित:मुहम्मदाबाद गोहना में 20 अक्टूबर को दशहरा मेला, 23 को भरत मिलाप
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में श्रीदशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से नवरात्र के प्रथम दिन विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद ब्राह्मण टोला से शंकर तिराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर तक यात्रा निकाली गई। कमेटी ने 11 से 25 अक्टूबर तक होने वाले रामलीला महोत्सव की तिथियां घोषित कीं। कार्यक्रम में 12 अक्टूबर को राम वनवास, 13 को रामकेवट संवाद, 14 को भारद्वाज मिलन, 15 को भरत मनावन, 16 को सूर्पणखा नाक कटैया व खरदूषण वध, 17 को सीता हरण और 18 को बाली वध होगा। 19 को लंका दहन, 20 अक्टूबर को दशहरा मेला व रावण वध, 23 को भरत मिलाप तथा 25 अक्टूबर को राम राज्य के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, महावीर प्रसाद, बृजेंद्र सिंह पटेल, राजीव सेठ, आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)