MPSC में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी:तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 5 महीनों से सड़कों पे हैं कैंडिडेट्स

Oct 12, 2026 - 00:24
0
MPSC में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी:तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 5 महीनों से सड़कों पे हैं कैंडिडेट्स
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया है। पुणे में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के 10 दिन से जारी प्रदर्शन के बीच यह फैसला लिया गया। राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने पुणे में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को कमेटी बनाने की जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। इसमें आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पीडी नाइक भी कमेटी में शामिल होंगे। छत्रपति संभाजीनगर में 30 जून को MPSC की परीक्षाओं को CBT (कंप्युटर बेस्ड टेस्ट) कराने के फैसले के खिलाफ कैंडिडेट्स ने आंदोलन शुरू किया था। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ( SFI) ने ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने के फैसले का नोटिफिकेशन फाड़कर विरोध किया और परीक्षाएं ऑफलाइन कराने की मांग की थी। पूरी खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User