मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान:छूटे हुए और पहली बार वोट डालने वाले युवा कर सकेंगे आवेदन
अमेठी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान शुरू हो रहा है। इसका खास फोकस छूटे हुए और पहली बार वोट डालने वाले पात्र मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन पर रहेगा। इस अभियान से उन सभी योग्य नागरिकों को मौका मिलेगा, जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया है। खासकर, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नियमों के तहत भरने होंगे फार्म अपर जिलाधिकारी ने बताया कि फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र सिर्फ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान ही इस्तेमाल होगा। एसआईआर खत्म होने के बाद, वोटर रजिस्ट्रेशन के सभी काम 1960 के नियमों के तहत तय फॉर्म से ही होंगे। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे नाम जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करें। चुनाव विभाग रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी और मदद देगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)