मथुरा की पॉश सोसाइटी में लड़के की मौत:5वीं मंजिल से गिरने की आशंका, मौसी के घर आया था

Oct 18, 2026 - 05:46
0
मथुरा की पॉश सोसाइटी में लड़के की मौत:5वीं मंजिल से गिरने की आशंका, मौसी के घर आया था
मथुरा के वृंदावन में एक पॉश सोसाइटी में 16 साल के किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर शनिवार शाम अपनी मां और बहन के साथ मौसा के घर आया था। कुछ देर बाद वह हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी पहुंच गया। यहां एक इमारत के पीछे उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। सोसाइटी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में किशोर के पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। राजस्थान का रहने वाला था राज मृतक की पहचान राजस्थान के जनूथर गांव निवासी 16 वर्षीय राज गौतम के रूप में हुई है। उसके पिता योगेश गौतम CISF में तैनात हैं और वर्तमान में मथुरा रिफाइनरी में पोस्टेड हैं। राज शनिवार शाम सुनरख गांव निवासी अपने मौसा सौरभ के घर मां और बहन के साथ आया था। कुछ देर बाद वह गांव के बाहर बनी हरे कृष्णा ऑर्किड सोसाइटी पहुंच गया। सोसाइटी के पिछले हिस्से में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोर सोसाइटी की 11 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरा था। हालांकि, यह कैसे हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि राज इमारत की पांचवीं मंजिल तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोसाइटी की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज का सोसाइटी में कोई परिचित नहीं रहता था। ऐसे में वह परिसर के अंदर कैसे पहुंचा और इमारत की पांचवीं मंजिल तक कैसे गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने किशोर के आने-जाने पर ध्यान दिया था या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User