मथुरा में अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली:नगर जयकारों से गूंजा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, अग्रबंधुओं ने लिया हिस्सा
मथुरा की सोमवार शाम कान्हा की नगरी महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठी। ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अग्रसेन तेरा नाम रहेगा’ के नारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को उत्सवमय कर दिया। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय अग्रसेन महोत्सव के पांचवें दिन निकली शोभायात्रा में अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के प्रमुख बाजारों को सजाया गया और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। व्यापारियों ने देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खोलकर शोभायात्रा का स्वागत किया। समाज के लोगों के आकर्षण का केंद्र रही मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि भरतपुर गेट और चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा विभिन्न बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। आकर्षक ढंग से सजाई गई महाराजा अग्रसेन की झांकी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में विराजमान होकर सभी को आशीर्वाद दे रहे थे। मार्ग में जगह-जगह महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल 18 राजकुमारों और तीन देवियों का भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर उपहार भेंट किए गए। जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई होली गेट पहुंची। यहां तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे मार्ग में अग्रबंधुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। बाजारों में सजे स्वागत द्वार और रोशनी से नगर की रौनक देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा के समापन के बाद अप्सरा पैलेस में रात्रि सहभोज आयोजित किया गया। इसके आतिथ्यकर्ता समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे रहे। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अग्रवाल सभा अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल, मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, सुरेश चौधरी, धीरज गोयल, संदीप अडूकी, कृष्णमुरारी नेताजी, किशोर मित्तल, रोहित एटा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। महिला समिति की संयोजिका आशा अग्रवाल के साथ मीरा अग्रवाल, रजनी बंसल, रेनू अग्रवाल, शशि अग्रवाल और अंजू अग्रवाल ने भी सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)