मथुरा में बारिश:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल

Oct 16, 2026 - 12:35
0
मथुरा में बारिश:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल
मथुरा में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिली है, वहीं मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। कुछ लोग गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान थे। गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह तड़के हुई झमाझम बारिश ने ठंडक और बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पकी फसलों पर बारिश की मार बारिश से सबसे अधिक नुकसान किसानों को होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय खेतों में धान और बाजरा की पकी हुई फसल खड़ी है। ऐसे में लगातार बारिश होने और खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कई जगहों पर फसल पानी में डूबने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। हालांकि, बारिश से फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नुकसान कितने प्रतिशत हुआ है, इसकी जानकारी सर्वे के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकी फसलों को और नुकसान हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक शुक्रवार को मथुरा में तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को अब अपनी फसलों की चिंता सता रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User