मथुरा में कार धोते समय करंट से युवक की मौत:15 सेकंड तक धोता रहा गाड़ी, झटका लगते ही जमीन पर गिरा

Oct 14, 2026 - 05:27
0
मथुरा में कार धोते समय करंट से युवक की मौत:15 सेकंड तक धोता रहा गाड़ी, झटका लगते ही जमीन पर गिरा
मथुरा पुलिस लाइन में कार धो रहे 35 साल के राहुल की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार शाम वह MT डिपार्टमेंट के पास सबमर्सिबल पंप से पाइप लगाकर कार धो रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का CCTV वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया है। राहुल के पिता सतीश गाजियाबाद में हेड आर्मोरर के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। 15 सेकंड तक धोता रहा कार, अचानक लगा झटका CCTV फुटेज करीब 1 मिनट 4 सेकंड का है। इसमें राहुल पुलिस लाइन के MT डिपार्टमेंट के पास अपनी कार धोता दिखाई दे रहा है। वह पाइप से गाड़ी की सफाई कर रहा था। करीब 15 सेकंड तक कार धोने के बाद अचानक उसे तेज झटका लगता है। वह पीछे की ओर गिर पड़ता है। इस दौरान पानी का पाइप उसके हाथ में लिपटा रहता है। कुछ ही सेकंड में राहुल बेसुध हो जाता है और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखती। पुलिसकर्मियों ने बचाने की कोशिश की, अस्पताल में मौत राहुल को करंट लगते देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह करंट का संपर्क हटाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी भी शोक में डूब गए। पोस्टमॉर्टम के बाद पैतृक गांव ले गए परिजन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। राहुल के पिता सतीश मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद में तैनात हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गैराज में करंट लगने से राहुल की मौत हुई है। मामले में यह जांच की जा रही है कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User