मथुरा में मौसम ने ली करवट:सुबह से हो रही रिमझिम बारिश, ठंडी हवा चलने से तापमान में आई गिरावट

Oct 12, 2026 - 10:04
0
मथुरा में मौसम ने ली करवट:सुबह से हो रही रिमझिम बारिश, ठंडी हवा चलने से तापमान में आई गिरावट
मथुरा में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। रिमझिम बारिश और ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। खुशनुमा मौसम होने से गर्मी से राहत मिली है। सुबह से मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। रिमझिम बारिश ने जहां सर्दी का एहसास करा दिया वहीं दूसरी तरफ फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है। सुबह से छाए हैं बादल सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मथुरा शहर और देहात के कुछ इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कामकाजी दिन होने के कारण लोगों को दिक्कत देखने को मिली। वहीं बारिश ने लोगों को हल्की सर्दी का एहसास करा दिया। सुबह से लोग घरों से पूरी बाजू की शर्ट पहनकर निकलते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने मैसेज जारी करते हुए मथुरा में सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई। वहीं आंधी तूफान,बिजली कड़कने और जोरदार बारिश होने का भी अनुमान जताया है। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे बाद तेज आंधी तूफान आ सकता है। सितंबर रहा था सूखा मथुरा में मानसून सीजन में बारिश पिछले वर्षों के मुकाबले कम हुई। जिसके कारण जिले के अधिकांश इलाकों में सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जुलाई और अगस्त के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली लेकिन सितंबर में बारिश नहीं हुई। पिछले वर्ष की बात करें तो जून से सितम्बर तक अच्छी बारिश हुई थी। पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ा था। फसलों को हुआ नुकसान सोमवार को हुई बारिश के कारण जहां मौसम में राहत देखने को मिली वहीं ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान देखने को मिला। हवाओं के चलते कई जगह फसलें खेतों में बिछ गई। मंडी में पहुंची धान की फसल भी बारिश के चलते भीगती नजर आई। यहां बारिश से धान को बचाने के कोई इंतजाम नजर नहीं आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User