मथुरा में तालाब में डूबकर बालक की मौत:पुलिस-फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला
मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के छटीकरा स्थित चावड़ वाली गली में सोमवार को 10 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल, वृंदावन भेजा गया। बच्चा बचपन से ही दौरे की बीमारी से पीड़ित बताया गया है। घटना सोमवार सुबह की है। घटना की तस्वीरें…. पढ़िए पूरी खबर… सुशांत के पिता राजू टैक्सी चलाते हैं। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ भरतपुर में एक परिचित को अस्पताल में देखने गए थे। सुबह करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था। इसी दौरान वह घर के पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। बताया गया कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने लगा। दोपहर करीब 1:30 बजे तालाब के पास काम कर रहे पेंटर राहुल और विक्की ने बच्चे को पानी में डूबा देखा। उन्होंने इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाना जैत पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, सुशांत बचपन से ही दौरे की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। राजू के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सुशांत दोनों बहनों से छोटा था। बेटे के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)