मुजफ्फरनगर में भगत सिंह जन्मोत्सव पर समारोह:भगत सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद कर युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान

Sep 28, 2026 - 07:51
0
मुजफ्फरनगर में भगत सिंह जन्मोत्सव पर समारोह:भगत सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद कर युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह के 119वें जन्मोत्सव एवं वंदेमातरम के अमृतोत्सव के अवसर पर रविवार को गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी में गीतमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। अतिथियों और वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह एकता मंच (रजि.), मुजफ्फरनगर की ओर से किया गया। इस अवसर पर सतीश गोयल, भीमसैन कंसल, सतपाल सिंह मान, सुखविंद्र सिंह, दारा सिंह प्रजापति, देवराज पंवार, सत्यप्रकाश रेशू, विकास पंवार और पंकज अग्रवाल समेत मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User