मुजफ्फरनगर में घर के सामने तेंदुए का हमला:बुजुर्ग ग्रामीण गंभीर घायल, सिर-चेहरे पर गहरी चोटें, मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 10, 2026 - 10:27
0
मुजफ्फरनगर में घर के सामने तेंदुए का हमला:बुजुर्ग ग्रामीण गंभीर घायल, सिर-चेहरे पर गहरी चोटें, मेडिकल कॉलेज रेफर
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के खिंदड़िया गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे घर के सामने तेंदुए ने हमला कर एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान दयाराम के रूप में हुई है। हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने दयाराम पर अचानक उस वक्त हमला किया, जब वो घर के बाहर टहल रहा था। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और गांव वाली की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव वालों ने इनकी जानकारी कॉल करके तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल बुजुर्ग ग्रामीण को पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद छपार थाना क्षेत्र की बसेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी और सीओ सदर सुनील कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तेंदुए के गांव के आबादी क्षेत्र में पहुंचने और घर के सामने हमला करने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खेतों में काम करने और घरों से बाहर निकलने वाले लोगों में वन्यजीव के हमले का डर बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाए और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User