मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय ने नवरात्र पर किया फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक पुलिस बल के साथ मार्च निकाला

Oct 11, 2026 - 21:09
0
मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय ने नवरात्र पर किया फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक पुलिस बल के साथ मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर में नए एसएसपी सूरज कुमार राय ने चार्ज संभालते ही एक्शन शुरू कर दिया है। नवरात्र के पहले दिन रविवार शाम उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च मीनाक्षी चौक से शुरू होकर खालापार, प्रेमपुरी, शामली रोड और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पर खत्म हुआ। इसका मकसद त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और लोगों में भरोसा जगाना था। देखें, 3 तस्वीरें… एसएसपी सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस बल प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरा। इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता का संदेश दिया गया, ताकि नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़े और अपराधियों को गंभीरता का संकेत मिले। फ्लैग मार्च खत्म होने पर एसएसपी सूरज कुमार राय शिव चौक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह शहर में उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक गतिविधि थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User