मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, नए हेड कोच का ऐलान नहीं हुआ है। जयवर्धने 2 बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे। उनका पहला कार्यकाल 2017 से 2022 तक था। दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 2024 से 2026 तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके कोच रहते टीम ने 3 बार IPL का खिताब जीते। मुंबई इंडियंस के इस फैसले को टीम के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम IPL 2026 में 9वें स्थान पर रही थी।
नीता अंबानी बोलीं- जयवर्धने हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने जयवर्धने के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जयवर्धने के शांत स्वभाव, ईमानदारी और क्रिकेट के प्रति लगाव ने टीम के लिए काफी मायने रखा। पूरे मुंबई इंडियंस परिवार की ओर से उन्होंने जयवर्धने को उनके योगदान और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जयवर्धने हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे। 2022 में ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बने थे जयवर्धने ने 2022 में मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इस भूमिका में उन्होंने दुनिया की अलग-अलग लीग में फ्रेंचाइजी के विस्तार और सभी टीमों में एक जैसी क्रिकेट रणनीति तैयार करने पर काम किया। इस दौरान मुंबई इंडियंस की महिला टीम, एमआई न्यूयॉर्क और एमआई एमिरेट्स ने अपने-अपने टूर्नामेंट के खिताब जीते। इससे फ्रेंचाइजी की वैश्विक पहचान मजबूत हुई। जयवर्धने बोले- इस सफर पर हमेशा गर्व रहेगा जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके क्रिकेट करियर का खास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रशंसकों और पूरे टीम परिवार ने इस सफर को यादगार बनाया। उन्होंने नीता अंबानी और आकाश अंबानी को भरोसा, समर्थन और दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया। जयवर्धने ने कहा कि टीम के साथ हासिल की गई उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है। मुंबई इंडियंस के लिए उनके दिल में हमेशा खास जगह रहेगी और वह भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)