मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर तेज हवा बह रही, आसमान में बादल
मुरादाबाद में गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह का तापमान सामान्य से कम महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विभाग ने जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह सड़कों पर निकले लोगों को मौसम काफी आरामदायक लगा। पिछले दिनों की गर्मी के मुकाबले गुरुवार सुबह ठंडक महसूस हुई। शहरवासियों को अब बारिश का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)