मुरादाबाद में भरत मिलाप और खर-दूषण वध का मंचन:लाइनपार मैदान में हुए भावपूर्ण प्रसंग, जय श्रीराम के जयकारे गूंजे

Oct 15, 2026 - 10:21
0
मुरादाबाद में भरत मिलाप और खर-दूषण वध का मंचन:लाइनपार मैदान में हुए भावपूर्ण प्रसंग, जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
मुरादाबाद के लाइनपार रामलीला मैदान में भरत मिलाप, शूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। कई श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना। ननिहाल से लौटने पर भरत को राम के वनवास और राजा दशरथ के निधन की खबर मिली। भावुक भरत राम को अयोध्या लाने वन गए, पर राम ने उन्हें 14 वर्ष बाद लौटने का आश्वासन देकर वापस भेजा। अगले प्रसंग में राम और लक्ष्मण की भेंट शूर्पणखा से हुई। शूर्पणखा ने राम को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे राम ने मना कर लक्ष्मण के पास भेजा। लक्ष्मण ने गुस्से में उसकी नाक काट दी। शूर्पणखा ने खर और दूषण को बताया। बदला लेने खर और दूषण अपनी सेना के साथ वन पहुंचे। राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध हुआ, जिसमें राम ने खर और दूषण का वध कर धर्म की जीत सुनिश्चित की। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और मंत्री मयंक बंसल मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User