मुरादाबाद में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और एसबीएस बिलारी फाइनल में:इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 15 अक्टूबर को होगा

Oct 14, 2026 - 16:45
0
मुरादाबाद में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और एसबीएस बिलारी फाइनल में:इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 15 अक्टूबर को होगा
मुरादाबाद के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और एसबीएस स्कूल बिलारी ने जगह बना ली है। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 15 अक्टूबर को सुबह नौ बजे खेला जाएगा। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने पीएमएस पब्लिक स्कूल को हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एसबीएस स्कूल बिलारी ने आरएसडी एकेडमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल को हराया था, जबकि आरएसडी एकेडमी ने सेंट पॉल्स स्कूल को मात दी थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहसन ने बताया कि सभी मुकाबले रोमांचक रहे। फाइनल के बाद प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User