मुरादाबाद में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की कलश यात्रा:बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आचार्य सत्य देवानंद ने सुनाई राजा परीक्षित की कथा

Sep 27, 2026 - 17:46
0
मुरादाबाद में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की कलश यात्रा:बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आचार्य सत्य देवानंद ने सुनाई राजा परीक्षित की कथा
मुरादाबाद के चॉइस बैंक्वेट हॉल में रविवार को सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट ने चतुर्थ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की कलश यात्रा से शुरुआत की। दो दिनों की लगातार बारिश के बावजूद कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर से कथा स्थल पहुंची कलश यात्रा में पूजा हुई। मुख्य यजमान उदयभान सिंह और सुप्रीत सिंह थे। ट्रस्ट अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन का उत्साह बढ़ाया। वृंदावन धाम से आए आचार्य सत्य देवानंद महाराज ने व्यास पूजन और श्रीमद्भागवत कथा पूजन से कथा शुरू की। उन्होंने राजा परीक्षित के जन्म की कथा और भागवत का महत्व बताया। संगीतकार राजकुमार गोस्वामी ने भजन सुनाए। 'जब जिद पर आए पार्वती' भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे में प्रसाद लिया गया। आयोजन में सीता रसोई ट्रस्ट के हिरदेश कुमार, बीना सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिखा शर्मा सहित कई अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। 2 तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User