मुरादाबाद में विश्व फार्मासिस्ट दिवस संपन्न:जिला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना
मुरादाबाद में जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉ. के.वी. सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, जो मरीजों तक सही दवाएं पहुंचाने के साथ ही उन्हें दवाओं के उचित सेवन की आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। मरीजों को बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना की गई। अधिकारियों ने फार्मासिस्टों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनस्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)