मुरादाबाद में युवक की हत्या:घर में सोए युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब घर के अंदर सोए हुए एक ग्रामीण की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। युवक का रक्तरंजित शव घर के भीतर ही पड़ा मिला है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। मर्डर की सूचना पर ठाकुरद्वारा थाना पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार ठाकुरद्वारा की फरीदनगर रोड स्थित गैस गोदाम के पास रहने वाले प्रमोद का शव उसके घर मे पड़ा मिला। प्रमोद के सिर और शरीर और धारदार हथियार से हमला किया गया था। मृतक प्रमोद मूलरूप से मुरादाबाद के ही मुंडापाण्डे क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पूर्व ही ठाकुरद्वारा में मकान बना कर रहना शुरू किया था।
पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी और हत्या की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)