मुरादनगर गंगनहर में नहाते समय व्यक्ति की डूबने से मौत:बनारसी परिवार के साथ नहाने आए थे, दिल्ली के नांगलोई के रहनेवाले थे
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंगनहर में शनिवार सुबह नहाते समय दिल्ली के नांगलोई निवासी 45 वर्षीय बनारसी की डूबने से मौत हो गई। परिवार के सदस्य उन्हें नहर से बाहर निकालकर मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। बनारसी अपने पिता रतन सिंह, बहनोई सलेख राम और बेटे सोनू राम के साथ गंगनहर पर नहाने आए थे। नहाते समय बनारसी अचानक नहर में डूबने लगे। बेटे सोनू राम ने अपने पिता को डूबते देख तुरंत पानी में छलांग लगा दी। परिजनों की मदद से बनारसी को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)