मुस्लिम एक्टिविस्ट नाजिया इलाही को शहजाद भट्‌टी गैंग की धमकी:कॉल पर कहा- तेरी लोकेशन का का पता चल गया, जल्द तुझे जहन्नुम भेजेंगे

Sep 24, 2026 - 21:16
0
मुस्लिम एक्टिविस्ट नाजिया इलाही को शहजाद भट्‌टी गैंग की धमकी:कॉल पर कहा- तेरी लोकेशन का का पता चल गया, जल्द तुझे जहन्नुम भेजेंगे
सुप्रीम कोर्ट की वकील और यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान को फिर धमकी दी गई है। इस बार उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई है। नाजिया ने पूरा मामला गाजियाबाद और लखनऊ में सीनियर अधिकारियों को कॉल करके बताया है। नाजिया की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 2 गनर हैं, वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रह रही हैं, जिनसे बाहर का कोई भी व्यक्ति नहीं मिल सकता। साथ ही उनके आवास पर भी जेमर लगा हुआ है, जिससे वहां मोबाइल की नॉर्मल कॉल न आ सकती है न ही जा सकती है। इससे पहले 25 अगस्त को नाजिया इलाही ने इंदिरापुरम थाने में एफआईआर कराई थी, जहां शाहिल अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें गालियां दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहिल ने उनके पोस्टर पर बच्चों से यूरिन कराई। साथ ही सर काटने की धमकी दी गई। जानिए धमकी में क्या कहा नाजिया अपने कान के सुराख के साथ साथ अपने जिस्म के सुराख को भी साफ साफ खोल ले। अच्छे तरह से खोलकर सुन ले। मैं राणा.. उफ राणा भाई.. तू अच्छे तरह से मुझे जानती भी है, हमें तेरी लोकेशन का भी पता चला गया है। तू कहां रहती है यह भी हमें पता चला गया है। जल्द ही तुझे जहन्नुम वासी करेंगे। नाजिया इलाही ने कहा कि मेरे साथ धमकी की ऑडियो भी सुरक्षित है, मेरी जान को खतरा है। सरकार की तरफ से गाजियाबाद में मेरे आवास पर 2 पुलिस के सिपाही सुरक्षा में हैं। जब भी वेस्ट बंगाल जाती हूं तो वहां भी मेरी सुरक्षा साथ में रहती है। शहजाद भट्‌टी का आदमी राणा बोल रहा हूं नाजिया इलाही ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि नाजिया मैं शहजाद भट्‌टी का आदमी राणा बोल रहा हूं। जिसने कई बार अपना नाम दोहराते हुए कहा कि सुन ले, शहजाद भट्‌टी को तो जानती होगी। नाजिया इलाही ने बताया कि करीब 30 सेकेंड कॉल पर मुझे धमकी मिली है। इसके बाद एक सिर कटा हुआ फोटो भेजा है। एक माह पहले भी धमकी मिली नाजिया इलाही ने 25 अगस्त 2025 को यूपी के गृह सचिव को शिकायत भेजी, शिकायत के मुताबिक, शाहिल अहमद नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उनकी तस्वीर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्हें गर्दन काटने की धमकी भी दी गई। आरोपी ने नाबालिग बच्चों के जरिए उन्हें परेशान करने और हिंसा के लिए उकसाने जैसी बातें कहीं। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर वाले पोस्टर के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो भी शेयर किया। नाजिया ने शिकायत में अपनी जान को खतरा बताया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धमकी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। नाजिया ने 3 महीने पहले पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी नाजिया खान ने जून, 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, पैगंबर हजरत मोहम्मद और हजरत आयशा से जुड़े विषयों पर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कई मुस्लिम संगठनों और लोगों ने नाराजगी जताई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि नाजिया ने जानबूझकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। इस मामले में 25 अगस्त को नाजिया के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। कौन हैं नाजिया इलाही खान? वकील से राजनीति तक का सफर, ट्रिपल तलाक मामले से मिली पहचान नाजिया इलाही खान सुप्रीम कोर्ट में वकालत और महिला अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वह पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। कोलकाता में जन्म, कानून की पढ़ाई नाजिया का जन्म 11 फरवरी 1989 को कोलकाता में हुआ बताया जाता है। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर काम करती हैं। नाजिया इलाही खान का नाम इशरत जहां से जुड़े ट्रिपल तलाक मामले में भी सामने आया। उन्होंने इस मामले में महिलाओं के अधिकार और लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दे उठाए। इसके बाद वह महिला अधिकारों से जुड़े मामलों पर मुखर रहने लगीं। TMC से BJP तक राजनीतिक सफर नाजिया ने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता के तौर पर की। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष को विभिन्न मंचों पर रखती रहीं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नाजिया के पति का निधन तब हो गया था, जब वह करीब 20 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे यामिन खान की परवरिश की। यामिन भी वकालत के पेशे से जुड़े बताए जाते हैं। निजी जिंदगी को रखा सीमित नाजिया के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों के बारे में सार्वजनिक जानकारी काफी सीमित है। वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User