नैमिषारण्य में 5 दिसंबर को AI और रोबोटिक्स प्रदर्शनी:लखीमपुर खीरी समेत चार जिलों के छात्र दिखाएंगे तकनीकी हुनर, प्रवेश निशुल्क
सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित डॉ. बनवारी लाल शर्मा गुरुकुल में 5 दिसंबर 2026 को AI और रोबोटिक्स प्रदर्शनी 2026 होगी। इसमें लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और बहराइच के छात्र-छात्राएं अपने तकनीकी प्रोजेक्ट दिखाएंगे। प्रवेश निशुल्क है। विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन, कोडिंग, ड्रोन तकनीक, 3डी प्रिंटिंग और वर्किंग रोबोट्स के प्रोजेक्ट का लाइव प्रदर्शन करेंगे। इसका मकसद छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा व नवाचार के लिए प्रेरित करना है। आयोजन में लाइव ड्रोन और रोबोटिक्स शो भी होगा। इसमें कृषि, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा में ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। छात्रों व शिक्षकों के लिए एआई टूल्स और बेसिक कोडिंग पर मुफ्त वर्कशॉप भी है। उत्कृष्ट प्रोजेक्ट बनाने वाली टीमों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट मिलेंगे। गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रणीत अग्रिहोत्री ने बताया कि प्रदर्शनी का संदेश छात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ताएं जारी हैं। पंजीकरण व अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7518974721, 7390049778 पर संपर्क करें या ईमेल भेजें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)