नैनी में 50 फीट के रावण का होगा दहन:दशमी की रात 8 बजे जलेगा पुतला, कलाकार बना रहे रावण के आकर्षक मुखौटे
प्रयागराज के नैनी स्थित अरैल के महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में विजयादशमी पर 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए आश्रम के वैदिक विद्वान और कलाकार पुतला तैयार करने में जुटे हैं। रावण के विभिन्न मुखौटों का मनोहर चित्रण किया जा रहा है, जो आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहेगा। आश्रम परिसर में दशमी की रात 8 बजे विधि-विधान के साथ रावण दहन होगा। आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव और बसंत दास के मार्गदर्शन में तैयारियां चल रही हैं। कलाकार रावण के स्वरूप और उसके मुखौटों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। इसके साथ ही भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मूर्तियां भी तैयार की गई हैं। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में उत्साह का माहौल है। रावण के मुखौटों का किया जा रहा आकर्षक चित्रण पुतला तैयार करने में कई वैदिक विद्वान और कलाकार जुटे हुए हैं। इनमें निरंजन पाणिग्रही, अजय कुमार पांडा, सुकांत महापात्र, सचिन पांडा, आशीष कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश गोविंद, भतुराई रमेश महापात्र, हिमांशु शेखर कर, सचिन रिछारिया, संजीव खानल, सत्य नारायण देश, स्मृतरंजन द्विबेदी, सूर्यकांत त्रिपाठी, अंतर्यामी कर, पद्म कुमार पाधी, संतोष कुमार पांडा, गोविंदा भट्टराई, मोहन चरण डैश, मिलन चंद्र डैश, पंकज कुमार बास्तिया, जगन्नाथ दास, रमेश महापात्र, सचिंद्र कुमार पांडा, उपेंद्र नंदा, वेद प्रकाश मिश्रा और संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हैं। समाजसेवी ने कलाकारों के प्रयासों को सराहा महर्षि महेश योगी आश्रम में रावण के विभिन्न मुखौटों का चित्रण देखकर समाजसेवी पतविन्दर सिंह ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस कलात्मक कार्य की प्रशंसा की। ध्यान हॉल के सामने होगा रावण दहन आश्रम परिसर में ध्यान हॉल के सामने दशमी की रात 8 बजे रावण दहन किया जाएगा। 50 फीट ऊंचे पुतले के दहन के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। आयोजन में रावण के आकर्षक मुखौटों और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की मूर्तियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)