नौबस्ता में 6-इंच के गैप से दुकान में घुसे चोर:नकदी समेत 75 हजार का माल पार, हार्डवेयर दुकान में डेढ़ माह में दूसरी चोरी

Oct 17, 2026 - 12:54
0
नौबस्ता में 6-इंच के गैप से दुकान में घुसे चोर:नकदी समेत 75 हजार का माल पार, हार्डवेयर दुकान में डेढ़ माह में दूसरी चोरी
नौबस्ता में डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार हार्डवेयर दुकान से चोरों ने हजारों रुपए का सामान व कैश पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दरवाजे में महज 6 इंच के गैप से दुकान में दाखिल हुए। शनिवार सुबह हार्डवेयर कारोबारी मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। दुकान में पूरा सामान अस्त–व्यस्त पड़ा हुआ था। चोरों ने तकरीबन 40 हजार का सामन व 35 हजार कैश पार कर दिया। 2017 में पार्टनरशिप में खोली थी दुकान रामादेवी निवासी राजकिशोर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में पशुपति नगर निवासी प्रशांत पांडेय के साथ पार्टनरशिप में श्रीराधे ट्रेडर्स के नाम से हमीरपुर रोड आईसीआईसीआई बैंक के बगल में दुकान खोली थी। राजकिशोर ने बताया कि शनिवार को पार्टनर प्रशांत अपनी पत्नी को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए गया था, जिस पर वह सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंचे, जहां दुकान के अंदर पूरा सामान अस्त–व्यस्त पड़ा हुआ था। गोलक में रखे करीब 35 हजार कैश व 40 हजार रुपए की करीब 24 ब्रास की टोटियां, वॉल एंगल समेत अन्य सामान गायब मिली। राजकिशोर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने दुकान में माल मंगवाया था। उन्होने बताया कि बीते 2 सितंबर को भी चोरों ने दुकान से 15 हजार की टोटियां और 6 हजार कैश पार कर दिया था। जिसकी जानकारी नौबस्ता पुलिस को दी थी, लेकिन बसंत बिहार चौकी इंचार्ज दुकान में झांकने तक नहीं आए। दुकानदार ने बताया कि इससे अतिरिक्त तीन महीने पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। शनिवार को घटना की जानकारी राजकिशोर ने डॉयल–112 पर दी, जिस पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User