नदी के कटान से पानी की टंकी का कमरा बहा...VIDEO:कुछ दिन पहले नदी में समा गई थी जल जीवन मिशन की टंकी
बरेली की मीरगंज तहसील के बैरमनगर गांव में नदी के कटान से जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से जुड़ा कमरा भी नदी में बह गया। सोमवार को कटान बढ़ने के बाद कमरा अचानक गिरकर नदी में समा गया। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी नदी के कटान की चपेट में आकर बह गई थी। अब टंकी से जुड़ा कमरा भी नदी में समा गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विभाग के काम को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे करोड़ों रुपए की योजनाएं बनाए जाने से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों की पहले पहचान की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं को नुकसान से बचाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)