नहटौर में रामलीला मंचन विवाद सुलझा:नवरात्र-दशहरा से पहले बैठक, रामलीला मंचन पर बनी सहमति

Oct 13, 2026 - 07:32
0
नहटौर में रामलीला मंचन विवाद सुलझा:नवरात्र-दशहरा से पहले बैठक, रामलीला मंचन पर बनी सहमति
बिजनौर के नहटौर में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी किशन अवतार ने की। इसमें संभ्रांत नागरिकों और प्रशासन के बीच त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। बैठक में नहटौर में रामलीला मंचन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया। आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि श्री आदर्श रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष रंजीत जोशी को रामलीला मंचन की विधिवत अनुमति दी जाएगी। रामलीला के सभी कार्यक्रम उनकी देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में लोगों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, कपिल शर्मा, योगेश सैनी, अंकुल चौधरी, राहुल चौधरी और कपिल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User