निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:मिर्जापुर में परिजनों ने 25 हजार मांगने का आरोप लगाया, पुलिस मौके पर पहुंची

Oct 10, 2026 - 18:09
0
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:मिर्जापुर में परिजनों ने 25 हजार मांगने का आरोप लगाया, पुलिस मौके पर पहुंची
मिर्जापुर के वासलीगंज स्थित राधे कृष्णा हॉस्पिटल में शनिवार को प्रसव के दौरान 24 वर्षीय महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रसव के दौरान बिगड़ी महिला की हालत भटवा पोखरी निवासी जुल्फकार अपनी पत्नी सना को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान सना की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। 25 हजार रुपये मांगने का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने उनसे 25 हजार रुपये मांगे थे। जुल्फकार ने रुपये देने की बात कही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। शहर कोतवाली प्रभारी ने ली जानकारी घटना के बाद अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आईके गुप्ता मौके से चले गए। उन्हें जनरल फिजिशियन बताया गया है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी जय शंकर ओझा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User