नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

Oct 21, 2026 - 15:10
0
नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान
चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद से बंद मकान को खुलवाने के लिए बुधवार को मकान मालिक ओमपाल सिंह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर मकान के बंद हिस्से को खाली कराकर उन्हें सौंपने की मांग की। ओमपाल सिंह का कहना है कि करीब 17 महीने से मकान के दो कमरे और गैराज बंद हैं। इनमें आरोपियों का सामान भी रखा हुआ है। लंबे समय से मकान बंद रहने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके मकान में सौरभ राजपूत, उनकी पत्नी मुस्कान और बेटी किराये पर रहते थे। इसी मकान में सौरभ की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान मकान के दो कमरों और गैराज पर ताला लगा दिया था। तभी से मकान का यह हिस्सा बंद है। न्यायालय से फैसला आने के बाद की बंद हिस्सा सौंपने की मांग मकान मालिक ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि इस चर्चित हत्याकांड में न्यायालय का फैसला आ चुका है। ऐसे में मकान के बंद हिस्से को खाली कराकर उन्हें सौंपने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मकान बंद होने से वह लगातार तनाव में हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें अपने मकान का बंद हिस्सा वापस मिल जाए। ओमपाल सिंह के मुताबिक, एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों ने उन्हें संबंधित थाने में जाकर अपनी समस्या रखने की सलाह दी और कहा कि वही थाने में आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। अब वह चाहते हैं कि पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मकान के बंद हिस्से को खुलवाए और उन्हें राहत दिलाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User