नीले ड्रम में सौरभ का शव, पत्नी मुस्कान खामोश रही:कोर्ट के बाहर प्रेमी साहिल पीटा गया; 589 दिन, 126 तारीखें... तस्वीरों में कहानी

Oct 14, 2026 - 06:18
0
नीले ड्रम में सौरभ का शव, पत्नी मुस्कान खामोश रही:कोर्ट के बाहर प्रेमी साहिल पीटा गया; 589 दिन, 126 तारीखें... तस्वीरों में कहानी
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट ने दोषी माना है। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिए थे। 3 मार्च 2025 की रात हुई इस वारदात के बाद से गिरफ्तारी, शव की बरामदगी और कोर्ट में पेशी तक कई ऐसे पल सामने आए, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान खींचा। इस हत्याकांड को 589 दिन हुए। सुनवाई के दौरान 126 तारीखें पड़ीं और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। कभी मुस्कान पुलिस के सवालों पर खामोश रही, तो कभी साहिल मीडिया के सवालों से बचता नजर आया। शव निकालने के लिए ड्रम और उसमें जमे सीमेंट को तोड़ा गया। हत्या के बाद दोनों के शिमला जाने और होली मनाने की तस्वीरें भी सामने आईं। कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी साहिल को पीटा था, कपड़े तक फट गए। करीब 6 महीने पहले पेशी के दौरान मुस्कान अपनी बेटी के साथ और साहिल सिर झुकाए नजर आया। 10 तस्वीरों में देखिए ये इस चर्चित हत्याकांड

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User