नकली नोटों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा,:21 दिन में रकम तीन गुना करने का देते थे लालच; तीन गिरफ्तार, चिल्ड्रेन बैंक नोटों की गडि्डयां बरामद

Oct 18, 2026 - 21:27
0
नकली नोटों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा,:21 दिन में रकम तीन गुना करने का देते थे लालच; तीन गिरफ्तार, चिल्ड्रेन बैंक नोटों की गडि्डयां बरामद
जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करने और महज 21 दिन में निवेश की रकम तीन गुना करने का दावा करने वाले गिरोह का आगरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें आगरा बुलाकर लाखों रुपये ऐंठ लेते और बदले में असली नोटों के बीच नकली नोटों की गड्डियां थमा देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी के अलावा चिल्ड्रेन बैंक लिखे नोटों की 250 गड्डियां, सात मोबाइल, एक कार, एक बाइक और अन्य सामान मिला है। सोशल मीडिया से तलाशते थे शिकार पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के शिव विहार कॉलोनी निवासी पंकज द्विवेदी सोनभद्र में एलआईसी कर्मचारी हैं। फेसबुक पर एक विज्ञापन देखने के बाद उनकी आरोपियों से बातचीत शुरू हुई। आरोपियों ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद करने का भरोसा दिया। इसी झांसे में आकर पंकज 14 अक्टूबर को आगरा पहुंचे। ताजगंज में पाठक अस्पताल के पीछे उन्हें बुलाया गया था। मौके पर बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनसे चार लाख रुपये ले लिए। इसके बदले काली पॉलिथीन में नोटों की गड्डियां दी गईं। जब पंकज ने नोटों को जांचने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस के पहुंचने की बात कहकर उन्हें वहां से जाने को कहा। बाद में गड्डियां खोलने पर पता चला कि ऊपर असली नोट थे, जबकि अंदर नकली नोट भरे हुए थे। 60 हजार रुपये भी ठगे इसी गिरोह ने झांसी के सैयर गेट निवासी शोएब अहमद को भी निशाना बनाया था। आरोपियों ने उन्हें 22 सितंबर को ताजगंज के सेल्फी प्वाइंट पर बुलाया और 60 हजार रुपये लेकर नकली नोटों का पैकेट दे दिया। ठगी की जानकारी मिलने पर शोएब ने अपने बड़े भाई को बताया। इसके बाद भाई ने उन्हें आगरा जाकर पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। मथुरा के रहने वाले हैं तीनों आरोपी एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर के अनुसार, शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को चिह्नित किया। सोमवार को नगला मेवाती के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें राहुल शर्मा और राकेश शर्मा बुलंद सिटी, थाना एकता क्षेत्र में रहते हैं। राहुल मूल रूप से मथुरा के सदर थाना क्षेत्र की कृष्णापुरी और राकेश माहवन थाना क्षेत्र के खिड़की मोहल्ले का निवासी है। तीसरा आरोपी विजय कुमार मथुरा के कृष्णानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.83 लाख रुपये, एक लैपटॉप, 11 सिमकार्ड के लिफाफे और 25 खाली सिम होल्डर भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User