ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर राइडर भिड़े, VIDEO:ग्रेटर नोएडा में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Oct 11, 2026 - 23:37
0
ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर राइडर भिड़े, VIDEO:ग्रेटर नोएडा में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास डिलीवरी राइडरों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के लोग सड़क पर हाथापाई करते दिख रहे हैं। एक युवक को कुछ लोग दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हैं। बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है, जहां गार्ड बीच-बचाव करते हैं। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क पुलिस ने मामला शांत कराया और मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया। डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है। टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर राइडरों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ी है। मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User