नमो-घाट पर ब्लू रंग की गाड़ी से पहुंचे सैनिक:गंगा के ऊपर गरजेंगे 94 लड़ाकू विमान,मालवीय पुल के आसपास तकनीकी अध्ययन शुरू

Oct 18, 2026 - 15:55
0
नमो-घाट पर ब्लू रंग की गाड़ी से पहुंचे सैनिक:गंगा के ऊपर गरजेंगे 94 लड़ाकू विमान,मालवीय पुल के आसपास तकनीकी अध्ययन शुरू
गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब काशी को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले इस आयोजन में 94 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपनी ताकत, सटीकता और हवाई कौशल का प्रदर्शन करेंगे। रविवार को वायुसेना के अधिकारियों और कर्मचारियों की दर्जनों नीली गाड़ियां नमो घाट पहुंचीं। टीमों ने आयोजन स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने की रणनीति बनाई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, तीनों दिन विमानों का प्रदर्शन दो शिफ्ट में होगा। पहले प्रत्येक दिन करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब दो शिफ्ट में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इससे दर्शकों को अलग-अलग चरणों में हवाई करतब देखने का मौका मिलेगा। एयर शो को लेकर वायुसेना की अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन की सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था और विमानों के प्रदर्शन से जुड़ी तैयारियों पिवार विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालवीय पुल के ऊपर उड़ान का तकनीकी आकलन एयर शो को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए वायुसेना की तकनीकी टीम मालवीय पुल का अध्ययन कर रही है। पुल की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के आधार पर यह आकलन किया जा रहा है कि लड़ाकू विमान कितनी कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं। आसपास की ऊंची इमारतों का भी निरीक्षण किया गया है, ताकि हवाई प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा सके। वीवीआईपी के लिए तैयार हो रहा तीसरा रास्ता नमो घाट पर वीवीआईपी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीसरा रास्ता भी तैयार किया जा रहा है। कृष्णमूर्ति फाउंडेशन और राजघाट फोर्ट के मुख्य गेट के पास जेसीबी से खुदाई कर बोल्डर बिछाने का काम शुरू किया गया है। इससे आयोजन के दौरान आवाजाही की व्यवस्था बेहतर बनाने की योजना है। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के आने की संभावना एयर शो के अंतिम दिन 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। हालांकि, इन विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User