नोएडा में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम:आसमान में आंशिक बादल, 31 डिग्री तक जाएगा तापमान
नोएडा में शुक्रवार दोपहर बाद तक फिर से मौसम बदल गया। कभी धूप तो कभी बादल दिखाई दे रहे। रुक-रूक कर हवा बह रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पहले यलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन अब अलर्ट नहीं है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा बारिश
नोएडा में अक्टूबर में अब तक 14 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश 3.9 मिमी के मुकाबले करीब 259 प्रतिशत ज्यादा है। बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार से बादल छाए रहने के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार से सोमवार तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। सोमवार तक अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)