नोएडा में कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत:ग्रामीणों ने लगाया जाम, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी

Oct 14, 2026 - 09:51
0
नोएडा में कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत:ग्रामीणों ने लगाया जाम, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने युवक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी और जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों से बात की और उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र तिलपता गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर गांव का रहने वाला कुलदीप प्रजापति (30) को कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। परिजनों का कहना था कि तिलपता और शिवराजपुरी गांव के लोग कंटेनर से परेशान हैं। यहां आए दिन जाम और हादसे होते रहते हैं। सूचना मिलने पर सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User