नोएडा में पांच लोगों से 35 लाख ठगे:शेयर ट्रेडिंग, एपीके और नौकरी लगवाने के जाल में फंसाया

Oct 10, 2026 - 06:54
0
नोएडा में पांच लोगों से 35 लाख ठगे:शेयर ट्रेडिंग, एपीके और नौकरी लगवाने के जाल में फंसाया
साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग, एपीके और नौकरी लगवाने के जाल में पांच लोगों को फंसाया। उनसे जमा पूंजी में से मोटी रकम ट्रांसफर करा ली। रकम वापस नहीं होने, मोबाइल पर मैसेज आने और नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों को ठगों के चंगुल में फंसे होने का पता चला। पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराए हैं। नोएडा सेक्टर 20 के रहने वाले प्रवेश इंजीनियर हैं। 20 मार्च 2025 को ठग ने शेयर बाजार एक्सपर्ट बन संपर्क किया। शुरुआत में ठग ने टास्क पूरे करवाए और उसके एवज में रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कर विश्वास दिलाया। उसके बाद निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का दावा किया। प्रवेश का एप पर पंजीकरण कराकर रकम ट्रांसफर कराई। ठगों ने छह अप्रैल तक 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पैसों की जरूरत पड़ने पर प्रवेश ने रकम को निकालना चाहा तो ठगों ने कर के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज होने की चेतावनी दी। रकम नहीं देने पर ठगों ने बात करनी बंद कर दी। टास्क पूरा करने के नाम पर सेक्टर 27 के रहने वाले हर्ष को जाल में फंसाया। उनसे टेलीग्राम पर टास्क पूरे कराए और फिर निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई। चार अप्रैल 2025 तक छह लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रकम वापस मांगने पर ठगी का एहसास हुआ। उधर, नोएडा सेक्टर 20 के रहने वाले सचिन को अगस्त 2025 को वाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा। 20 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का दावा कर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। एपीके फाइल भेज कर ठगी ठगों ने ग्रेटर नोएडा के राहुल से सितंबर 2025 में बैंककर्मी बन कर संपर्क किया। क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने जाल में फंसाया। उनके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई। मोबाइल हैक कर बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। नौकरी का दिया झांसा नोएडा 77 के रहने वाले सज्जन अगस्त 2025 में इंटरनेट मीडिया आनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस बीच ठगों के संपर्क में आ गए। ठगों ने इंडीहब्स कंपनी का कर्मी बनकर बात की। नौकरी लगवाने की प्रक्रिया के जाल में फंसाया। उनसे 19 अगस्त 2025 तक छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद संपर्क तोड़ दिया। पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि पीडितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User