नशे में चालक ने कार खंभे से लड़ाई कार,2 घायल:बदायूं के सखानूं बस स्टैंड पर हुआ हादसा, टक्कर से बिरयानी के ठेले का टट्टर भी उड़ा

Oct 18, 2026 - 13:43
0
नशे में चालक ने कार खंभे से लड़ाई कार,2 घायल:बदायूं के सखानूं बस स्टैंड पर हुआ हादसा, टक्कर से बिरयानी के ठेले का टट्टर भी उड़ा
बदायूं में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार राहुल और सुनील घायल हो गए। दोनों बिल्सी के गौटिया गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। टक्कर इतनी तेज थी कि पास में लगे वेज बिरयानी के ठेले का टट्टर भी उड़ गया। गनीमत रही कि ठेले के आसपास मौजूद लोग हादसे की चपेट में नहीं आए। यह हादसा जिला मुख्यालय से अलापुर थाना क्षेत्र के सखानूं एमएफ हाईवे पर हुआ है। देखिए हादसे से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम ननिहाल जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिल्सी के गौटिया निवासी राहुल और सुनील पुत्र ओमकार रविवार सुबह करीब सात बजे कार से अपने ननिहाल हसनपुर हुर्रियाई जा रहे थे। जब उनकी कार सखानूं बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक घायल हो गए। टक्कर से ठेले का टट्टर उड़ा, लोग सुरक्षित कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास में लगे वेज बिरयानी के ठेले का टट्टर भी उड़ गया। अचानक हुए हादसे से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर दौड़े। हादसे में ठेले के पास मौजूद लोगों के सुरक्षित रहने से बड़ी घटना टल गई। डायल 112 और एंबुलेंस को बुलाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों की मदद से नशे में बताए जा रहे चालक को कार से बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User