नशे में दो बहनों का सड़क पर हंगामा, VIDEO:पुलिस से उलझीं, हाथापाई की; घरवालों को बुलाकर ले जाना पड़ा

Oct 08, 2026 - 23:01
0
नशे में दो बहनों का सड़क पर हंगामा, VIDEO:पुलिस से उलझीं, हाथापाई की; घरवालों को बुलाकर ले जाना पड़ा
जौनपुर में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहे के पास दो बहनों ने सड़क पर हंगामा किया। दोनों नशे की हालत में बताई जा रही थीं। आरोप है कि उन्होंने राहगीरों से गाली-गलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी दोनों उलझ गईं। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस समझाने पहुंची तो करने लगीं हाथापाई स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर घर भेजने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों बहनें पुलिस से भी उलझ गईं और अपशब्द कहने लगीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। महिला पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले गईं काफी देर तक दोनों के नहीं मानने पर महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गईं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अधिक शराब पी रखी थी। आरोप है कि वे आसपास के लोगों से शराब मंगवाने की मांग कर रही थीं। थाने में भी जारी रहा हंगामा थाने पहुंचने के बाद भी दोनों बहनों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन थाने पहुंचे और किसी तरह दोनों को अपने साथ ले गए। बाद में एक परिचित के सुपुर्द कर दिया गया। मड़ियाहूं क्षेत्र की रहने वाली बताई गईं थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां नशे की आदी बताई जा रही हैं। उन्होंने खरका तिराहे पर हंगामा किया था। दोनों मड़ियाहूं क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही थीं। एक परिचित के आने के बाद उन्हें उसके सुपुर्द कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User