NSUI ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन:कानपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से बड़ा चौराह तक की नारेबाजी, पुलिस ने छीना पुतला
कानपुर में रविवार दोपहर NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से झंडे और पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए बड़ा चौराहे तक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। कांग्रेस कार्यालय से बड़ा चौराहे तक निकाला मार्च
NSUI कानपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए निकले। कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे से होते हुए बड़ा चौराहे पहुंचे। इस दौरान पुलिस लगातार उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। बड़ा चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में लिए ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई। पुलिस ने पुतले को आग के हवाले होने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। 30 से 40 कार्यकर्ताओं को डिटेन करने का आरोप
NSUI ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष प्रतिमेष पाण्डेय ने आरोप लगाया कि देशभर में कांग्रेस के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई और विरोध की स्थिति बनी हुई है, उसके विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे 30 से 40 कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया गया। उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल तक ही नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यालय तक भी नहीं आने दिया गया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)